फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉलीबॉल में डीडब्ल्यूपीएस प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (डीडब्ल्यूपीएस) में शुक्रवार से दो दिवसीय सत्यम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को वॉलीबॉल, खो-खो और रस्साकशी के मुकाबले हुए। वॉलीबॉल में डीडब्ल्यूपीएस ने प्रथम स्थान, महाऋषि विद्या निकेतन ने द्वितीय स्थान तथा वनस्थली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में डीडब्ल्यूपीएस की टीम विजेता रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय दोनों स्थान प्राप्त किए। वहीं, खो-खो में ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल के बालिका व बालक की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल की निदेशक कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या, डॉ. हीमा शर्मा ने विजेता खिलाड़ी व टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें