फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ या ग्ीस लगा िमला तो वाहन होगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर प्लेट पर कीचड़ या ग्रीस मिली तो जब्त होंगे वाहन
विज्ञापन

नोएडा। जिले में काफी संख्या में ऐसे वाहन हैं जिनके नंबर प्लेटों पर सही तरीके से संख्या नहीं लिखी है। जबकि कुछ के मिट चुके हैं। ऐसे में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को चालान करने में परेशानी आ रही है। कई बार चालान करते समय 3 की जगह 8 पढ़ लिया जाता है, तो कभी हेलमेट के लिए बाइक की जगह ट्रक का चालान कट जाता है। वहीं, कुछ वाहन स्वामी चालान से बचने के लिए ग्रीस या कीचड़ नंबर प्लेट पर लगाकर चलते हैं। अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मोबाइल, कैमरा, सीसीटीवी कैमरा से ई चालान करना शुरू कर दिया है। पुराने, मिटे और अजीब लिखावट वाले नंबर प्लेटों वाले के खिलाफ परिवहन विभाग अभियान चला रहा है। इससे ऑनलाइन चालान प्रक्रिया में वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं आ पाता है। अब विभाग ने भी ऐसे चालकों से सख्ती से निपटने की योजना बनाई है। यदि किसी भी नंबर प्लेट पर कीचड़ या ग्रीस लगी मिलती है तो सोमवार से चालान नहीं बल्कि उन्हें जब्त किया जाएगा। विभाग ने ऐसे वाहनों को जानबूझकर कीचड़ या ग्रीस लगाने की श्रेणी में माना है। इस तरह की गड़बड़ी निजी की अपेक्षा व्यावसायिक वाहनों में अधिक मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वाहन चेकिंग और ई चालान के दौरान ऐसी समस्या आ रही है। कुछ वाहन स्वामियों द्वारा चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट को ग्रीस से काला कर दिया जा रहा है या फिर कीचड़ लगाकर उसे ढक दिया जाता है। जिससे चालान नहीं हो पाता है। ऐसे वाहन स्वामियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
हिमेश तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें