फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्र में सावन जैसे बरसे मेघ, डेढ़ घंटे में सड़कें उफनाईं

सार

सोनभद्र जिले में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। राबर्ट्सगंज में लोगों को आवागमन में दिक्कतें आईं, जबकि ग्रामीण इलाकों में किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक से मेन रोड़ पर जमा बारिश का पानी में फसी स्कूटी को निकालती महिला। संवा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र। तेज धूप के कारण गर्मी और उमस के बीच बृहस्पतिवार को दोपहर में जोरदार बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से शहर की सड़कें उफनाने लगीं। राबर्ट्सगंज में जलभराव के कारण लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जिले के मौसम में बीते कुछ दिनों से उतार चढ़ाव लगा हुआ था। इसके साथ ही तापमान में काफी वृद्धि हो गया था। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। बुधवार की रात में बारिश होने से उमस से कुछ राहत मिली थी। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से उमस भरी गर्मी रही और तेज धूप निकलने से लोग बेहाल रहे। दोपहर में 12 बजे के बाद आसमान में बादल उमड़ घुमड़ करने लगे। दोपहर एक बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब ढ़ाई बजे तक डेढ़ घंटे बारिश हुई। इससे रॉबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइंस रोड, मंडी समिति के सामने, धर्मशाला चौक के पास, मेन मार्केट, उत्तर मोहाल समेत अन्य इलाकों में जलजमाव से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। वहीं बारिश से न्यूनतम पारा तीन डिग्री लुढ़कने से लोगों ने उमस से राहत महसुस की। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23.6 व अधिकतम पारा 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके पहले बुधवार को न्यूनतम पारा 26.5 और अधिकतम पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें