02... बंगाली कालोनी के मंदिर में रखी मां दुर्गा की मूर्ति। संवाद
करनाल। बंगाली कॉलोनी में 28 सितंबर से दुर्गा पूजा की धूम शुरू होगी। पांच दिनों तक चलने वाली इस पूजा के लिए सुंदर पंडाल सजाया गया है। कॉलोनी में इस बार दिल्ली से ग्यारह फीट की दुर्गा जी, महिषासुर, गणेश, कार्तिक, लक्ष्मी जी और सरस्वती की मूर्तियां पूजा के लिए लाई गई है। वही मां दुर्गा की पूजा करने के लिए पंडित और बजाने के लिए कोलकाता से ढ़ाक मंगवाया गया है। श्रद्धालु रिंकी विश्वास, नितिका शाह और सुमित विश्वास ने बताया कि छठे नवरात्र पर पहले दिन दुर्गा पूजा का शुभारंभ होगा। सातवें नवरात्र पर गणेश जी की पत्नी की पूजा होगी। अष्टमी के अवसर पर 108 कमल के फूलों में 108 दीपक जलाकर संध्या में मां दुर्गा की पूजा की जाएगी और धुनुची डांस होगा। नौवीं के दिन हवन का आयोजन किया जाएगा। दसवीं के दिन सिंदूर खेला और गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को पश्चिमी यमुना नहर में विर्सजन किया जाएगा। वहीं अष्टमी और नवमी पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
02... बंगाली कालोनी के मंदिर में रखी मां दुर्गा की मूर्ति। संवाद