नोएडा (संवाद)। शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में शुक्रवार से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई। कहीं पंडाल सजाकर माता की चौकी का आयोजन किया गया तो कहीं कलश स्थापना की गई। शुक्रवार को सेक्टर-26 स्थित नोएडा कालीबाड़ी, सेक्टर-62 स्थित सरबोजनिन समिति, सेक्टर-61 स्थित बलाका समिति और सेक्टर-55 स्थित नवोदया पूजा समिति समेत कई समितियों ने आयोजन किए।
सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन ग्रीन, सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार संस्कृत कल्याण समिति, सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक ईकोसिटी, सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल और आम्रपाली जोडिएक, सेक्टर-74 स्थित केपटाउन तथा सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी में भी दुर्गा पूजा के आयोजन होंगे।