नगीना। बड़कली चौक पर बृहस्पतिवार सुबह पत्थरों से भरा डंपर पलटने से एक बाइक और तीन रेहड़ियां दबकर चकनाचूर हो गईं। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति डंपर की चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर अतिक्रमण की वजह से हादसे हो रहे हें।
पुलिस के अनुसार पत्थरों से भरा डंपर फिरोजपुर झिरका की ओर से नूंह की तरफ जा रहा था। अचानक एक पिकअप गाड़ी ने ओवरटेक किया। डंपर चालक ने पिकअप को बचाने का प्रयास किया तभी असंतुलित होकर डंपर पलट गया। पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। लोगों का कहना है कि जब तक बड़कली चौक को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाएगा, हादसों पर लगाम नहीं लगेगी।