ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को क्वॉर्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रोजा-याकूबपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में नौ विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दुजाना की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। नितिन मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में बादलपुर ने दस विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी कचैड़ा की टीम दस विकेट पर 151 रन ही बना सकी। यशवीर सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।