फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में कैंसर शोधकर्ता विशेषज्ञ संवाद सत्र आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में बृहस्पतिवार को रिसर्च कनेक्ट कार्यक्रम के तहत ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी (ओएचएसयू) अमेरिका के कैंसर शोधकर्ता प्रो. संजय मल्होत्रा के साथ एक विशेषज्ञ वार्ता और संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैदानिक और ट्रांसलेशनल अनुसंधान को मजबूत करने के लिए संस्थान के दृष्टिकोण और मिशन पर प्रकाश डाला गया। पैथोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. विवेक गुप्ता ने डॉ. संजय मल्होत्रा को जिम्स के आंकोपैथोलॉजी और आणविक (मॉलिक्यूलर) डायग्नोसिस से जुड़ी सुविधाओं का अवलोकन कराया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. मल्होत्रा ने कैंसर जीवविज्ञान, हेमेटोलॉजी-ऑन्कोलॉजी, सालिड ट्यूमर, डिजिटल पैथोलॉजी की जानकारी दी और उनके संस्थान के सेंटर फॉर एक्सपेरिमेंटल थेरेप्यूटिक्स के साथ संभावित सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें