रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9पर गोरखधाम एक्सप्रेस पर बैठते यात्री।अमर उजाला
गोरखपुर। स्टेशन पुनर्विकास के अंतर्गत लखनऊ जंक्शन पर कॉनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-4 व 5 पर 20 से 22 दिसंबर तक इंजीनियरिंग कार्य किए जाने के कारण गाड़ियों के टर्मिनल/प्लेटफार्मों में परिवर्तन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन (यात्री के गंतव्य से पहले यात्रा खत्म करना) भी किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। ब्यूरो
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- गोरखपुर से 20 नवंबर से 23 दिसंबर तक (मंगलवार को छोड़कर) चलने वाली 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ के स्थान पर ऐशबाग में/शार्ट टर्मिनेट एवं शार्ट ओरिजिनेट होगी। यह गाड़ी लखनऊ से ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी।
-छपरा से 19 नवंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ के स्थान पर गोमतीनगर स्टेशन पर 07:40 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।
-गोरखपुर से 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, ऐशबाग के स्थान पर गोमतीनगर में 09.46 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर से ऐशबाग के मध्य निरस्त रहेगी।
- 15009/15010 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का इंजन रिवर्सल 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक डालीगंज में किया जाएगा। यह गाड़ी डालीगंज-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।