फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पश्चिमी विक्षोभ व हवाओं असर, सुबह-शाम होने लगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। तापमान कम हो रहा है और सुबह- शाम हल्की सर्दी शुरू हो गई है। सुबह के समय खिली हल्की धूप भी अच्छी लग रही है। बृहस्पतिवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि तीन दिन पहले जम्मू-कश्मीर और उससे सटे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था। वहीं, निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा क्षेत्र में बना हुआ था। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के साथ आगे बढ़ा, जबकि चक्रवाती परिसंचरण 5 नवंबर तक दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर खिसका और अगले दिन पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों तक पहुंचा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ निकल गया है और उत्तर-पश्चिम हवाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों से आ रहीं ठंडी हवाएं
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ निकल गया है, लेकिन पहाड़़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से आने वाली ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति 14-15 किमी प्रतिघंटा रही। आगे भी तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें