फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आंधी-बारिश के बीच घंटों गुल रही बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर, दनकौर और रबूपुरा में बुधवार रात मौसम खराब होने के कारण कई इलाकों में लगभग 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात के समय अंधेरा छाने और उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि बिजली जाने के बाद कुछ समय तक इन्वर्टर का सहारा मिल जाता है लेकिन लंबे समय तक कटौती रहने पर इन्वर्टर की बैटरी भी जवाब दे जाती है। इसके बाद लोगों को पूरी रात बिना बिजली के ही गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें