यमुना सिटी। रबूपुरा स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पर रोजाना लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे से बुलंदशहर के झांझर तक 9 किलोमीटर तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते रोड काफी संकरा हो गया है। दोनों तरफ से आने वाले वाहन सड़क पर फंस जाते हैं। यातायात पुलिस कर्मियों को भी मार्ग खुलवाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती है।
एक्सप्रेस-वे से रबूपुरा तक 3 किमी सड़क को सीमेंटेड बनाया जा रहा है। इस कारण यह मार्ग एक तरफ से बंद है, जिस कारण बड़े वाहन फंस जाते हैं। सोमवार को महाराणा प्रताप सर्किल पर लगे जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय थाने के पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। ब्यूरो