फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मौसम में बदलाव से ओपीडी में 20 प्रतिशत बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। उमस भरी गर्मी और बारिश के कारण जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई है। इनमें वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है।
जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि बुखार के साथ सर्दी, खांसी, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। लक्षणों के आधार पर संदिग्ध मरीजों की संचारी रोगों से संबंधित जांच भी कराई जा रही है, ताकि बीमारी की पहचान कर समय पर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता रखने और बारिश में भीगने से बचने की सलाह दी है। साथ ही बीमारी के लक्षण होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेने से बचने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें