संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बैटल एरिना क्रिकेट मैदान पर चल रहे बैटल एरिना जेके अंडर-14 कप के लीग मैच में ड्यूसी-11 अंडर-14 ने बीएसीए डायनेमिक्स क्रिकेट क्लब को 90 रन से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले पार्थ गुर्जर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्यूसी-11 ने 40 ओवर के मुकाबले में आठ विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया। पार्थ गुर्जर ने 49 रन और आदित्य वीर सिंह ने 46 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से प्रीत और अयान शर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसीए डायनेमिक्स क्लब की टीम 10 विकेट पर 128 रन बना सकी। ड्यूसी-11 की ओर से पार्थ गुर्जर ने चार विकेट हासिल किए।