नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) कुलपति योगेश सिंह ने भारत के उपराष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने उपराष्ट्रपति को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, उन्नत शोध कार्य, छात्राओं के बढ़ते नामांकन, हॉस्टल निर्माण, नए कॉलेज व परिसरों की स्थापना सहित कई दूसरे विषयों के बारे में अवगत कराया। उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के साथ जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए छात्रों से नशे, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय प्रशासन से खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा। ब्यूरो