अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक (यूजी) की करीब 71 हजार सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की रेस बुधवार दोपहर 12:30 बजे से शुरु हो गई। दाखिले के पहले चरण पंजीकरण की रेस में देशभर से बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक 53 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो गए थे। देर रात तक यह आंकड़ा 60 हजार के आसपास पहुंचने की संभावना है। इस संख्या में एनसीवेब के लिए किए जा रहे आवेदन शामिल नहीं है। मालूम हो कि इस बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के आवेदन के समय देशभर से सबसे ज्यादा छात्रों ने डीयू को अपनी पहली पसंद बताया है।