रबूपुरा (संवाद)। दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल (डीएसपी अधिकार दल) आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए संगठन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बात की घोषणा सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेवर विधानसभा से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनवीर सिंह तेवतिया मैदान में उतरेंगे। सोमवार को उन्होंने आछेपुर गांव में जनसभा का आयोजन किया और आमजनों को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के त्रिलोक सिंह, आनंद दरोगा, हरीश प्रधान, प्रेम मलिक, जगदीश सिंह, रामवीर सिंह और धर्मेंद्र मलिक समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।