बिलासपुर। दलेलगढ़ गांव में रविवार को एक ट्रैक्टर रजवाहे में गिर गया। ट्रैक्टर पलटने के कारण इसके चालक को चोटें आई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को रजवाहे की समस्या के बारे में कई बार शिकायत दी जा चुकी है। इसके बाद भी खुले हुए रजवाहे को बंद नहीं कराया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस रजवाहे पर दोनों तरफ आरसीसी रोड बनवा रखी है। ग्राम विकास समिति के अमित भाटी, लीलू प्रधान, कृष्णकांत शर्मा, इंद्र प्रकाश शर्मा, जयवीर, विजय पहलवान, निशु भाटी, पुनीत प्रधान ने रविवार को बैठक की। उन्होंने बताया कि जल्दी समस्या का हल नहीं हुआ तो प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।