फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग की चाहर दीवारी तोड़ी, विरोध पर मारपीट-धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के राजत पुर गांव में 80 वर्षीय धर्मवीर की जमीन की चहारदीवारी ट्रैक्टर से तोड़ दी गई। विरोध करने पर बुजुर्ग से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता के अनुसार, 11 नवंबर को गांव के अजय, जितेंद्र, संजीव और अंकुर ने यह चहारदीवारी तोड़ी। धर्मवीर के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट की। उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए ले जाया गया। धर्मवीर ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें