दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महामाया एन्क्लेव के समीप जांच के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की नकदी, जेवरात एवं बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि महामाया एन्क्लेव के समीप से अलीगढ़ के मऊ पुर गांव निवासी गुलफाम व दिल्ली के भजनपुरा निवासी फरमान को पूछताछ के लिए रोक लिया। जांच करने पर आरोपियों के पास से 66 हजार की नकदी, जेवरात बरामद हुए। पुलिस अभियुक्तों को कोतवाली लेकर आई और पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 27 जुलाई को सादौपुर की झाल स्थित खल चूरी की दुकान के गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से 66 हजार की नकदी, जेवरात तथा बाइक बरामद की है।