शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित
दादरी (संवाद)। दुजाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में उम्मीद संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों में शालिनी, सरिता और गरिमा को छह-छह नोटबुक एवं सम्मान-पत्र दिया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा, सम्मानित बच्चे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। मास्टर बालचंद नागर, मास्टर ब्रह्म सिंह नागर, कपिल प्रधान एवं अरुण प्रधान समेत विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।