नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक से सोने की चेन लूट ली। इस मामले में कोतवाली फेज-1 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंडावली निवासी रामपाल गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि वह कुछ दिन पहले नोएडा के एक शो रूम में गाड़ी बुक कराने आए थे। इसी दौरान सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीडि़त ने कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश भाग गए। कोतवाली फेज-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित मान ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो