नोएडा। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने एक कंपनी से लैपटॉप और एसएसडी ड्राइव चोरी करने के मामले में कंपनी के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीगढ़ के विजयगढ़ निवासी 24 वर्षीय दीपेश भारती के रूप में हुई है। वह फिलहाल सूरजपुर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। पूछताछ के दौरान उसके पास से दो लैपटॉप और एसएसडी ड्राइव बरामद हुई। कुछ दिन पहले कंपनी के एचआर विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि कंपनी से लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो