फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन करोड़ के फ्लैट वाली सोसाइटी में चोरों का आतंक, पांच दिन में दूसरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन में दूसरी वारदात, करोड़ों की सोसाइटी में चोरों का बेखौफ राज!
विज्ञापन

- एटीएस डोल्चे सोसाइटी में वारदात, सीढ़ियों के पास से दरवाजा काटकर अंदर घुसे चोर
- वार्डरोब में रखी चाबी खोजकर अलमारी का ताला खोलकर जेवर ले गए चोर, मेंटेनेंस पर उठे सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक नगरी में चोरों के हौसले बुलंद है। जीटा-1 स्थित एटीएस डोल्चे सोसाइटी में चोरों ने महज पांच दिन के भीतर दूसरी चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने टावर-5 के फ्लैट नंबर 5052 बंद फ्लैट को निशाना बनाकर करीब 20 हजार रुपये की नकदी और करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय फ्लैट में रहने वाली महिला मंदिर गई थीं। करीब दो घंटे बाद वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सुदेश डांगी एटीएस डोल्चे सोसाइटी के फ्लैट नंबर-5052 में करीब 9 साल से रह रही हैं। उनके पति मोहिंदर सिंह डांगी की मृत्यु हो चुकी है। वह भारतीय तटरक्षक बल में कार्यरत थे। उनकी एक बेटी नौसेना में कार्यरत है और पुणे में रहती है। वहीं दूसरी बेटी नोएडा में रहती है। सुदेश डांगी एक युवती आयुषी को साथ लेकर सोसाइटी से करीब दो घंटे के लिए मंदिर गई थीं। इस दौरान फ्लैट बंद था। जब वह वापस लौटी तो मुख्य दरवाजा चाबी से नहीं खुला। इसके बाद गार्ड और मेंटेनेंस विभाग को सूचना दी। गार्ड और मेंटेनेंस विभाग से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। पहले उन्हें लगा कि लॉक फंस गया होगा। इस कारण दरवाजा नहीं खुल रहा होगा। मगर कारपेंटर को बुलाने के बाद भी ताला नहीं खुला तो शक हुआ।
विज्ञापन

वार्डरोब में रखी चाभी को ढूंढकर निकाले गहने :
उसके बाद उन्होंने देखा कि फ्लैट के दायीं तरफ सीढ़ियों के पास जहां से उनके फ्लैट में दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया जा सकता है वह दरवाजे को काटे जाने के निशान है। चोरों ने इसी रास्ते से प्रवेश किया। यह से जब वह अंदर पहुंची तो घर की अलमारी का सामान अस्त-व्यस्त था। चोर ने वार्डरोब में रखी चाबी को ढूंढकर अलमारी को खोलने के बाद उसमें रखे करीब 15 हजार रुपये नकद और 15 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने सीढ़ियों के पास दरवाजे को काटकर फ्लैट में प्रवेश किया। यहां ब्लेड भी मिली है। इसके बाद चाबी का इस्तेमाल कर वार्डरोब खोली और उसमें रखे आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस वारदात के खुलासे में नाकाम, निवासी भय में : सोसाइटी में 3 बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये हैं। पांच दिन में दूसरी चोरी से सोसाइटी के निवासियों में घटना के बाद से भय का माहौल है। निवासियों का कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो चोरों के लिए बंद फ्लैट में घुसना आसान नहीं होता। निवासियों ने सोसाइटी के प्रवेश और निकास द्वार पर निगरानी बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच कराने और सुरक्षा गार्डों की सतर्कता सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

निवासियों ने कहा कि प्रतिमाह साढ़े सात से आठ हजार रुपये मेंटेनेंस के नाम पर वसूले जाते हैं। मगर सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। लॉबी में बिल्डर की ओर से कैमरे भी नहीं लगाए हैं। साथ ही सीढ़ियों के रास्ते बेसमेंट तक अंजान व्यक्ति की आवाजाही भी होती है। घटना के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान का दावा कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-राजीव कुमार गुप्ता, एसीपी सेंट्रल नोएडा







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें