फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट करने पर पत्नी समेत 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (सवाद)। दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती बैरंगपुर गांव में मां-बेटे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नई बस्ती गांव में सौरभ भाटी परिवार के साथ रहते हैं। पानी के प्लांट पर काम करते हैं। वह घर पर अपनी माता के साथ बैठे हुए थे। तभी घर पर उनके ससुर विजयपाल, साला सोनू, सुनीता, मनीषा, बबीता पहुंची। उसकी पत्नी पूजा ने भी साथ मिलकर अपने पति व सास के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सौरभ के मुंह से खून आ गया। उनकी माता के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सौरभ भाटी ने पत्नी समेत छह के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें