फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुत्ता घुमाने के दौरान गंदगी फैलाने पर विरोध, युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव में एक व्यक्ति को अपने घर के सामने गंदगी फैलाने का विरोध करना महंगा पड़ गया। कुत्ता घुमाने आए दो युवकों ने विरोध करने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मोरना गांव निवासी रामेश्वर दयाल शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि मंगलवार रात को गांव के ही अजय और कुनाल नामक दो युवक अपने कुत्ते को घुमाने के लिए उनके घर के सामने आए। इस दौरान कुत्ते ने रामेश्वर के घर के आगे शौच कर गंदगी फैला दी। रामेश्वर ने युवकों से गंदगी साफ करने को कहा, जिस पर दोनों आग-बबूला हो गए। दोनों युवकों ने अपने साथी दक्ष और मोनू को मौके पर बुला लिया। चारों ने मिलकर रामेश्वर दयाल शर्मा पर हमला बोल दिया और उनसे मारपीट की। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें