फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिता-पुत्र ने खुद को बिल्डर और रिटायर्ड थानेदार बताकर ठगे 35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
-अदालत के आदेश पर चार माह बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 में एक पिता-पुत्र की जोड़ी ने खुद को नामी बिल्डर और सेवानिवृत्त थाना प्रभारी बताकर एक शख्स से 35 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
फरीदाबाद निवासी संजय शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि मई 2024 में उन्हें मैसर्स प्रैप ओशन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा से एक फोन कॉल आई थी। जिसमें प्रॉपर्टी में पैसा लगाने की स्कीम बताई गई थी। इसके बाद उनकी मुलाकात कंपनी के दफ्तर में जय प्रकाश गौतम से हुई, जिसने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त थाना प्रभारी बताया और अपने बेटे देवांश शर्मा उर्फ श्याम गौतम को नोएडा का जाना-माना बिल्डर बताते हुए भूटानी, जी वाई-जी वाई और ललित जैसे बड़े बिल्डर समूहों से नजदीकी होने का दावा किया।
विज्ञापन

आरोपियों की बातों में आकर संजय शर्मा ने 5 अगस्त 2024 से 5 मई 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 35 लाख रुपये आरोपी देवांश को सौंप दिए। बदले में आरोपी ने अरबटेक ट्रेड सेंटर, सेक्टर-132 स्थित सातवें तल के 600 वर्गफुट के एक यूनिट का इकरारनामा शिकायतकर्ता के पक्ष में कर दिया। इसके बाद निर्धारित तारीख गुजर जाने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन

2 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता अरबटेक ट्रेड सेंटर स्थित दफ्तर पहुंचे और उन्हें पता चला कि आरोपी देवांश फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई अन्य लोगों से भी इसी तरह पैसा ऐंठ चुका है। जब पीड़ित ने फोन पर दोनों आरोपियों से बात करने की कोशिश की तो आरोपी देवांश ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें