फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फोन चोरी कर खाते से उड़ाये 68.5 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन चोरी कर खाते से उड़ाए 68.5 हजार रुपये
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन खाते से रकम निकालने का मामला सामने आया है। चोर ने युवक का फोन चोरी करने के बाद उसमें मौजूद डिजिटल पेमेंट एप के जरिये 68 हजार 500 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। बैंक से खाते की जानकारी लेने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजीपुर निवासी रणजीत कुमार सलारपुर गांव में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे जब उनकी नींद खुली तो कमरे से रेडमी-13सी मोबाइल गायब था। काफी तलाश करने के बावजूद फोन नहीं मिला। बाद में बैंक खाते की जांच कराने पर पता चला कि उनके डिजिटल पेमेंट अकाउंट से 68 हजार 500 रुपये की रकम निकाल ली गई है। आशंका है कि मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति ने ही खाते तक पहुंच बनाकर रकम ट्रांसफर की है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मोबाइल चोरी और ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल का पता लगाया जा रहा है और ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर रकम ट्रांसफर किए गए खाते की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें