फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी टेंपो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। शहर के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी करने के लिए जेवर जाती थी। गांव शिवारा निवासी जितेंद्र राजपूत टेंपो चलाता था और टेंपो में आने जाने के दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई। जितेंद्र ने युवती को झांसा दिया कि वह उसकी अच्छी नौकरी लगवा देगा। जिसके बाद दोनों की बात शुरू हो गई। फिर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें