फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा कस्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। विष्णु के छठे अवतार, परशुराम की जय-जयकार, बाबा फरसे वाले की जय-जयकार जैसे भजनों से रविवार को दनकौर कस्बा गूंज उठा। मौका था भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर गांव हतेवा में निकाली गई भगवान की शोभायात्रा। मुख्य अतिथि के तौर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे और उन्होंने फीता काटकर शोभायात्रा की शुरुआत कराई। शोभायात्रा की शुरुआत होने के बाद धूमधाम से गाते बजाते हुए शोभायात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और भगवान परशुराम की महिमा का बखान किया। इस दौरान भगवान के त्याग के बारे में लोगों को बताया गया। शोभायात्रा के दौरान आयोजक हनी शर्मा, अनुज शर्मा, अशोक मास्टर, गौरव, ग्रीश शर्मा, संदीप बाबा, धर्मवती, बबली, चित्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें