नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित बिंज सेंट्रल में चेस कार्निवल का आयोजन कराया। इस कार्निवल में रैपिड प्ले एंड ब्लिट्ज बैटल जैसे खेल हुए। प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों के साथ 20 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। रैपिड प्ले में प्रथम अभिभव कुमार, उपविजेता अक्षत नेगी, द्वितीय उपविजेता प्रिशिता नेगी रहीं। वहीं आरशिया साहू बलिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। इस कार्निवल का आयोजन डॉ. निधि आर रोहिला, योगेंद्र प्रकाश और गुरू दयाल प्रजापति की देख रेख में हुआ।