ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित संगम विहार में 19 वर्षीय युवती ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार 1 अगस्त को सूचना मिली कि संगम विहार निवासी रिया चौरसिया ने अपने घर में फंदा लगा लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में परिजन ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। ब्यूरो