फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठेका बंद होने के बाद महंगे दामों पर बेचता था शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुश्ता रोड स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 43 पैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस टीम रायपुर पुश्ता कट के आगे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा लटकाए आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो कट्टे से देशी शराब के पैकेट बरामद हुए। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के ककोड़ निवासी रोहित (26) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें