नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओडिशा के जिला केंद्रापडा निवासी अर्शित नायक ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई सुशांत नायक दिल्ली में रहता था। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे ड्यूटी करके नोएडा से दिल्ली वापस जा रहा था। दादरी रोड पर सेक्टर-37 के पास बने यू-टर्न के पास वह पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक से हवा में उछलकर जमीन पर जा गिरा। घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 25 अगस्त को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-39 थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है। ब्यूरो