फोटो
नोएडा (संवाद)। लॉजिटेक और एस्पायर फॉर हर की ओर से एमिटी विश्वविद्यालय में देशव्यापी महिला जेनरेटिव एआई हैकाथॉन का नोएडा जोनल राउंड आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर की 312 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने महिलाओं के करियर बदलाव और शिक्षा से जुड़े कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान तैयार किए। इनमें एआई आधारित करियर मार्गदर्शक और महिलाओं की शिक्षा को बेहतर बनाने वाले विशेष उपकरण शामिल रहे। नोएडा चरण से चयनित प्रतिभागी 10 सितंबर को चेन्नई स्थित लॉजिटेक मुख्यालय में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में देशभर से चुनी गई 112 प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करेंगी। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को भविष्य की तकनीकी दक्षताओं और करियर के अवसरों से जोड़ना है।