फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी में मामूली बात को लेकर बुजुर्ग और गांव के युवक को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था, वहीं दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। अभी भी पांच नामजद आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

गांव मुरादगढ़ी के विक्की 12 अगस्त की रात 11:30 बजे बंटी उर्फ मलिंगा, बबलू, अक्षय उर्फ अक्की, कुश, दीपक, प्रिंस, राहुल, भूपेंद्र उर्फ भूपन, भजन ने वादी के घर पर आकर विवाद किया था और गोलियां चला दी थी। इसमें उनके पिता हीरी सिंह और गांव का ही युवक मनीष घायल हो गए थे। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि जल्दी ही पुलिस बचे हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें