यमुना सिटी (संवाद )।
जेवर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद में मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान बुन्देला चौक, कस्बा जेवर निवासी कालू और नवीन के रूप में हुई है। आरोप है कि जमीन विवाद के चलते कालू और नवीन ने उनके साथ गाली-गलौज की व उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में महिला को काफी चोटें आई हैं। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।