फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉल उठाते ही शुरू हो गया अश्लील ड्रामा, महिला ने काटा फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बार-बार कॉल करने से परेशान महिला ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील हरकत करने और आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती हैं। उनके मुताबिक तीन अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर सामने मौजूद व्यक्ति अर्द्धनग्न अवस्था में दिखाई दिया। आरोप है कि उसने वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और विरोध करने पर आपत्तिजनक बातें कहीं। महिला ने तुरंत कॉल काट दी। इसके बाद आरोपी ने दोबारा लगातार वीडियो कॉल करने का प्रयास किया। परेशान होकर महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के साथ कॉल और नंबर से संबंधित स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल नंबर के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपी की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें