फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनरल स्टोर का शटर तोड़कर नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के मोरना गांव स्थित एक जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोर नकदी और सामान चोरी कर ले गए। घटना दो अक्टूबर की तड़के हुई। सेक्टर-35 में मोरना गांव निवासी अनिल कुमार महतो की शिवांश जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। शिकायत के मुताबिक, दो अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे से सुबह चार बजे के बीच चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर सामान और नकदी उठा ले गए। दुकानदार को चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें