दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर पर अकेली देख युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर के एक मोहल्ले में युवती परिवार के साथ रहती है। पांच अक्टूबर को यूवती के माता-पिता ड्यूटी चले गए। तभी मोहल्ले का एक युवक घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।