फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन के विवाद में भाई और भतीजों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर कस्बे में सोमवार शाम एक व्यक्ति ने जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में अपने बड़े भाई और उसके बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला खतीबान निवासी नवाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई अब्दुल हमीद उर्फ गब्बर से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 11 अक्तूबर को शाम करीब पांच बजे वह अपने बेटों नवेद और जुनैद के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से तहसील तिराहे की ओर से फार्म हाउस जा रहे थे। इसी दौरान कामिल, समीर, दिलशाद और राशिद ने उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके फार्म हाउस पर पहुंचे और वहां भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी बेटी नाजिश और पत्नी महरूनिशा के साथ भी मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। एसएचओ जेवर अजय कुमार सिंह ने कहा शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें