ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के साइट-बी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में अज्ञात चोरों ने रात के समय घुसकर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा लिए। सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में कासना के लड़पुरा गांव निवासी हरेंद्र कुमार ने बताया कि वह साइट-बी स्थित आइनोट्रोलिम्स कंपनी में नौकरी करते हैं। 9 अक्तूबर की रात अज्ञात चोर कंपनी में घुस गए और वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर पीओएस मशीन, स्कैनर, बारकोड प्रिंटर, सोल्डर वायर, मदर बोर्ड और सेट टॉप बॉक्स आदि सामान चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो