फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेहड़ी हटाने को कहा तो दुकानदार ने परिजनों संग की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-8 में रास्ते से रेहड़ी हटाने को कहने पर दुकानदार और उसके परिजनों ने दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। जेजे कॉलोनी निवासी आफताब ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनका भाई इनामुल सेक्टर-8 में जामा मस्जिद के पास अपनी बाइक निकाल रहा था। रास्ते में रेहड़ी खड़ी होने के कारण उसने दुकानदार मुस्तफा से उसे हटाने के लिए कहा। इस बात पर मुस्तफा गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने परिजनों सफी, मिमतुल्ला और सामो के साथ मिलकर आफताब और उनके भाई जियाउल हक पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें