फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-रिक्शा में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा थाना क्षेत्र की चाइना काॅलोनी में ई-रिक्शा में बैटरी का करंट उतरने के कारण युवक की मौत हो गई। मुहल्ला नाई-रंगरेजन निवासी रिहान (18) के परिजनों ने बताया कि सोमवार को रिहान अपने चाइना काॅलोनी निवासी से मिलने के लिए उसके घर पर गया था। दोस्त के घर पर ई-रिक्शा खड़ा हुआ था और चार्जिंग में लगा था। रिहान ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया और ई-रिक्शा पर बैठ गया। ई-रिक्शा में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। आनंद-फानन में रिहान को नजदीकी चिकित्सकों के पास ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में रिहान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें