ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। कासना क्षेत्र निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 16 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि अलीगढ़ निवासी पुष्पेंद्र उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया है। एसएसआई राजेंद्र गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो