संवाद
रबूपुरा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय प्लॉट, अतिरिक्त मुआवजा और एयरपोर्ट से जुड़ी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का अनिश्चितकालीन धरना 450वें दिन भी रौनीजा गांव में जारी रहा। धरने में बुलंदशहर और मथुरा से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शयौराज सिंह ने सेक्टर-22ई में हो रहे जल दोहन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की बर्बादी और अनावश्यक जल दोहन को रोकना जरूरी है।