फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न बार लाइसेंस, न परमीशन... फिर भी ग्राहकों को परोसी जा रही थी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
1. बिना बार लाइसेंस छलक रहे थे जाम, आबकारी टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

-सेक्टर-16सी के द रायल स्पाइस से 48 कैन बीयर और 26 बोतल विदेशी मदिरा बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16सी स्थित एक रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर शराब और बीयर बरामद की है। मौके से रेस्टोरेंट के मैनेजर व दो मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। थाना बिसरख में आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अभिनव शाही अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि रेडिकॉन वेदान्तम कमर्शियल स्थित द रायल स्पाइस रेस्टोरेंट में बिना आबकारी लाइसेंस के ग्राहकों को शराब और बीयर परोसी और बेची जा रही है। टीम रात एक बजे रेस्टोरेंट पहुंची। इस दौरान रेस्टोरेंट खुला था और कुछ मेजों पर ग्राहक बैठे थे। जिनके सामने गिलासों में शराब और बीयर रखी थी। टीम को देखकर ग्राहक उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दिखा सके दस्तावेज :
रिसेप्शन पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को मैनेजर तेजस्वा कावरा (28) निवासी कासगंज बताया। मौके पर मौजूद दो अन्य लोगों ने अपनी पहचान महेश कुमार (32) निवासी समस्तीपुर बिहार और सोनू गांधी (32) निवासी सेक्टर-44 नोएडा के रूप में बताई। दोनों ने खुद को रेस्टोरेंट का मालिक व संचालक बताया। पुलिस के अनुसार शराब परोसने के लिए बार लाइसेंस और कोई अन्य अनुमति मांगे जाने पर तीनों कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। उन्होंने स्वीकार किया कि रेस्टोरेंट के पास बार लाइसेंस नहीं है। तलाशी में काउंटर और अलमारी से 48 कैन बीयर (24 लीटर) और 26 बोतल विदेशी मदिरा (5.265 लीटर) बरामद हुई। पीछे किचन की तरफ एक थैले में शराब-बीयर की खाली बोतलें और कैन भी मिले। आरोप है कि महेश कुमार के डूब क्षेत्र स्थित मकान में अवैध शराब रखी है। आबकारी टीम के कुछ सदस्यों ने वहां जाकर जांच की, लेकिन सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें