दादरी ( संवाद )। कोतवाली दादरी क्षेत्र से अजायब पुर गांव के सामने लोहिया एन्क्लेव कॉलोनी के पास से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से साढे़ चार लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई है । प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि 8 अक्टूबर को लोहिया एन्क्लेव कॉलोनी से घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी कुलदीप की तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक की पुड़िया मिल गई । जब उसके बारे में जानकारी की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।आरोपी से साढ़े चार लाख कीमत की स्मैक बरामद की गई है ।