फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाये 10.97 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। साइबर ठगों ने बीटा-2 निवासी एक व्यक्ति के खाते से दो महीने में 10.97 लाख रुपये से ज्यादा उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर बीटा-2 थाने में बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बीटा-2 निवासी स्वदेश मोहन वशिष्ठ के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 10 सितंबर को 10.97 लाख रुपये अनधिकृत रूप से कट गए। इसकी शिकायत उन्होंने 11 सितंबर को एनसीआरपी पर दर्ज कराई थी। पोर्टल पर 7,36,711 रुपये होल्ड दिखाई दे रहे हैं। इस रकम को कोर्ट के माध्यम से रिलीज कराने के लिए एफआईआर दर्ज होना जरूरी है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें