फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैटरी चोरी की एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर स्थित रिलायंस जिओ के टावर से दो बैटरी चोरी कर ली गई। घटना की प्राथमिकी एक माह बाद टेक्नीशियन ने कोतवाली में दर्ज कराई है । पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लगी है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव स्थित सुशील के मकान पर रिलायंस जिओ का टावर लगा है। 20 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा साइड से दो बैटरी चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना टेक्नीशियन अवध पाल सिंह ने पुलिस को दी थी। घटना की प्राथमिकी एक माह बाद कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें